ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर की प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान बृजवासी मिष्ठान भंडार और नामचीन ट्रांसपोर्टर महावीर ट्रांसपोर्ट से क्राइम ब्रांच की पुलिस ने करीब 70 लाख रुपए कीमत की कैडबरी की चॉकलेट बरामद की है। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है क्राइम ब्रांच की पुलिस इससे पूछताछ कर रही है
दरअसल आंध्र प्रदेश की श्री सिटी नामक कैडबरी की फैक्ट्री से 26 जुलाई को एक ट्रक जिसमें कैडबरी की चॉकलेट भरी हुई थी वह कोलकाता के लिए रवाना हुआ था लेकिन 30 जुलाई को उड़ीसा के बालासोर से ट्रक ड्राइवर राम दुलारे निवासी मुरैना ने फोन किया कि वह सो रहा था तो माल किसी ने चोरी कर लिया इसके बाद वह गायब हो गया। यह ट्रक दिनेश शर्मा ग्वालियर का था लेकिन दिनेश शर्मा ट्रक ड्राइवर राम दुलारे और दिनेश का बेटा सभी लोग गायब है। इन तीनों ने साजिश करके ट्रक के माल को ग्वालियर अंचल में आया है महावीर ट्रांसपोर्ट के गोदाम से 55 कार्टून और महाराज बाड़े पर स्थित बृजवासी मिष्ठान भंडार के गोदाम से 15 कार्टून मिले हैं
क्राइम ब्रांच ने फिलहाल कुछ भी खुलासा करने से इनकार किया है उसका कहना है कि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है अंचल में और भी जगह कैडबरी का माल हो सकता है लाल बृजवासी मिष्ठान भंडार के संचालक बलदेव अग्रवाल को क्राइम ब्रांच ने अपनी हिरासत में लिया है इस मामले में उड़ीसा में धोखाधड़ी का मामला पहले से ही दर्ज है।
