इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर दिगंबर जैन समाज के बडे संत आचार्य 108 विद्या सागर महाराज के शिष्य मुनि चिन्मय सागर महाराज के समाधिमरण के बाद शनिवार को जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा विनयांजलि सभा की गई। इसमें समाज के सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।
रविंद्र जैन, नीरज जैन ने बताया इसके बाद मुनि सुधा सागर महाराज ने जो दीपावली महापर्व के लिए महापूजन हेतु जैन पूजन पाना का निर्माण कराया है। इस पाना का विमोचन दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर ने किया। पूजन पाना की 10 हजार प्रति बनाई गई है, जो दीपावली पर्व के पहले तक सभी जैन घर में पहुंचाई जाएंगी। शहर के सभी दिगंबर जैन अध्यक्ष-सचिव को पाना की प्रति दी जाएगी। जिसके बाद समाजजन उस पूजन पाना की प्रति को प्राप्त कर सकेंगे। युवा प्रकोष्ठ के कार्याध्यक्ष गौरव पाटोदी ने बताया पाना का विमोचन नरेंद्र वेद, विमल सोगानी, पिंकेश टोंग्या, प्रदीप बडजात्या, जैनेश झांझरी आदि ने किया।
नकुट पाटोदी, रूचि गोधा ने बताया मुनि ने पूजन पाना में जैन सिद्धांतों का विशेष रूप से ध्यान दिया है। इसलिए दीपावली पर्व पर इस पूजन पाना को पूजन स्थान पर रखकर पूजा करने से वर्ष भर रिद्धि-सिद्धि का वास रहता है। प्रमुख रूप से पाना में 64 रिद्धियों के प्रतक, 16 करण भावना, रत्नात्रय के प्रतीक चारों ग्रंथ, प्राकृत भाषा का ओम, तीन लोक का चित्र, श्रीका पर्वत, णमोकार के पांचों पदों का स्थान है, 2 मंगल कलश है।
