रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के लेखापाल को लोकायुक्त पुलिस ने 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकडा है।
रतलाम के बाल चिकित्सालय में अपनी जीपीएफ की राशि जारी कराने के लिए बाल चिकित्सालय की इंचार्ज रानी नेलसां से रिश्वत की मांग लेखापाल ने की थी जिसकी शिकायत रानी ने लोकायुक्त पुलिस उज्जैन से की। आज लोकायुक्त टीम ने रतलाम शासकीय जिला अस्पताल क ेलेखापाल को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकडा गया।
