इंदौर। वर्दी को पुलिस विभाग के कर्मचारी अपना अभिमान बताते हैं। यदि कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं है लेकिन वर्दी में है और किसी से गलती से भी वर्दी का अपमान हो जाए तो उसे पूरे विभाग का अपमान माना जाता है। यदि यह थ्योरी सही है तो आज मप्र पुलिस ने स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट की चरणवंदना की है। एक कांस्टेबल ने अपने अधिकारियों के सामने वर्दी में होते हुए स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के पैर छुए।

कमलनाथ सरकार के लोक स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट अपने विधानसभा क्षेत्र सांवेर में खाद्य विभाग की लैब की आधारशिला रखने के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। मंत्री सिलावट जैसे ही अपनी कार से उतरते है वैसे ही उनके कुछ समर्थक हाथ मिलाते है तो कुछ पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। ऐसे में एक पुलिस अधिकारी भी मौके पर मंत्री से हाथ मिलाते हैं, लेकिन इतने में ही एक सिपाही मंत्री सिलावट से पहले तो हाथ मिलाता है और बाद में पैर भी छूता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *