टीकमगढ। मध्यप्रदेश के टीकमगढ से भाजपा विधायक राकेश गिरी कभी भी भाजपा छोडकर कांग्रेस का दामन थाम सकते है। राकेश गिरी को भी लगता है कि प्रदेश में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है। भाजपा एक तो सत्ता में नहीं है और भाजपा में गुटबाजी भी काफी हावी है।
टीकमगढ में नगरपालिका की अध्यक्ष विधायक राकेश गिरी की पत्नी लक्ष्मी है। विधायक राकेश गिरी नहीं चाहते कि वह कांग्रेस से किसी तरह का पंगा ले। विधायक गिरी के कहने पर ही नगरपालिका की मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती माधुरी शर्मा को हटाया गया है।
विधायक राकेश गिरी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर अपना समर्थन जता चुके है।
