ग्वालियर। आज बहन अपने भाई को टीका करेंगी और बदले में भाई उसे आकर्षक उपहार देगा। जिसके लिए भाइयों ने पूरी तैयारी कर ली है, लेकिन बहिनों ने भाई से उपहार लेने का पहले ही प्लान बना लिया है। अधिकांश बहिनों ने टीका के बदले मोबाईल फोन की अर्जी लगा दी है। बहिनों ने आक्रमक तेवर में ये एलान कर दिया है कि अब पैसों से काम नहीं चलेगा अब उपहार चाहिए। जिस भाई की शादी हो गई है उस बहिन ने बिना जगजाहिर किए चुपचाप मोबाईल फोन की डिमाण्ड कर दी है। अधिकांश भाई अपनी बहिनों को यूनिक गिफ्ट देना चाहते हैं। जो उसके पास लंबे समय तक रहे। इसके साथ गिफ्ट्स में पौधों को भी शामिल किया गया है। भाई बहन मिलकर पौधा लगाकर अपने रिश्ते को भी खुशहाल कर सकते हैं।

अगर आपकी बहन को घूमने- फिरने का बहुत शौक है तो आप उसे कोई ऐसा टूर पैकेज गिफ्ट कर सकते हैं, जहां जाना उसे पसंद भी आए और वह सेफ भी रहे। वहीं अपनी बहन को कैमरा भी गिफ्ट कर सकते हैं। उसकी हर ट्रिप पर वो आपके दिए गिफ्ट को इंजॉय कर पाएगी।

हर साल भाई दूज पर पौधे लगाएंगे तो इससे अपने पर्यावरण में तो योगदान देंगे ही साथ में अपने रिश्ते को पौधे की तरह खुशहाल बना पाएंगे। वहीं जिस तरह पौधा बढता देखेंगे उसकी खुशी अलग ही होगी। इसलिया भाई के साथ मिलकर इस भाई दूज पर लगाएं पौधे, लेकिन मोबाईल लेना न भूले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *