आगर मालवा। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र के ग्राम मेहतपुर में अपनी निजी पत्नी पर एसिंड फेंकने का मामला सामने आया है। कल सोमवार को पति-पत्नी में आज भाईदूज पर अपने मायके जाने को लेकर विवाद हो गया था। रात्रि में 25 वर्षीय पत्नी जब सो रही थी तभी पति मऊसिंह ने उसके ऊपर एसिड फेंक दिया। एसिड गिरने से गंभीर रुप से घायल पत्नी को इलाज के लिए उज्जैन भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी पति मऊसिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
पति पर एसिड फेंकने के बाद पति फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
