ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर सोमवार को ग्वालियर से इंदौर जा रही हंस ट्रैव्लस की एसी बस में आग लग गई। आग से पूरी बस खाक हो गई। समय रहते यात्रियों को बस से उतर जाने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात हंस ट्रैव्लस की बस ग्वालियर के इंदौर के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 35 सवारियां थी। रात करीब साढ़े बारह बजे ड्राइवर ने खाना खाने के लिए बस को घाटी गांव के पास निर्मल ढाबे पर रोक दिया। बस में सवार सभी लोग उतरकर ढाबे पर आ गए।

चाय-नाश्ते के लिेए सभी यात्री भी बस से उतरकर ढाबे पर आ गए और कुछ यात्री बस में ही बैठे रहे। करीब 40 मिनट बाद खाना खाने के बाद ड्राइवर ने जैसे ही बस स्टार्ट की शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई। बस में आग लगते ही ड्राइवर ने यात्रियों से तुरंत बस से बाहर आने को कहा। और खुद भी बस से उतर गया। जैसे ही पूरे यात्री बस से उतरे देखते ही देखते पूरी बस में आग लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *