ग्वालियर । ग्वालियर जिले में अत्यधिक ठंड तथा शीतलहर का प्रकोप होने से शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर अनुराग चौधरी ने 19 से 25 दिसम्बर तक स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर आदेश जारी किए हैं। यह अवकाश शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नहीं रहेगा।

कलेक्टर अनुराग चौधरी ने अत्यधिक ठंड के दृष्टिगत जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, एमपी बोर्ड, नवोदय विद्यालय तथा केन्द्रीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक अवकाश घोषित किया है। उक्त आदेश के संबंध में किसी भी विद्यालय की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी, जिसके लिए विद्यालय स्वयं जिम्मेदार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *