इंदौर। हाउसिंग सोसाइटी की गड़बड़ियों को लेकर गुरुवार को हुई विशेष जनसुनवाई के दौरान इंदौर में पदस्थ पूर्व सहकारिता अफसर पाटनकर पर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव के समक्ष बॉबी छाबड़ा से मिलीभगत के खुले आरोप लगाए गए।
इसमे कुछ पीड़ित सदस्यों ने कहा कि बॉबी छाबड़ा का जेल से छूटने के बाद सहकारिता व हाउसिंग सोसायटियो के नियमो से खेलने का खेल जारी रहा। आरोप लगाया गया कि तत्कालीन सहकारिता अफसर पाटनकर के घर पर भूमाफिया बॉबी छाबड़ा ने हमे धमकाया।
सदस्यों की गुहार थी कि जांच सहकारिता के अफसरों की बजाय रेवेन्यू के अफसरों से कराई जाए। कलेक्टर ने आशवस्त किया कि यदि सहकारिता विभाग के कोई अफसर दोषी होंगे तो वे भी नही बचेंगे ।
आज कलेक्टर की तीसरी खुली जनसुनवाई में ग्रीनपार्क, क्लासिक और संतोषी माता हाऊसिंग सोसायटी के पीड़ितों का दर्द जमकर उभरा।टीएण्डसीपी सहित चम्पू, चिराग से प्रताड़ित और ठगाए सदस्य कलेक्टर से बोले बस आप ही हमारी आखरी उम्मीद हो। कलेक्टर जाटव ने कहा कि पारदर्शिता व नियम संगत कारवाई कर न्याय दिलाएंगे।
