छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र की चंद्रनगर पुलिस चौकी के ग्राम बाहरपुरा में एक प्रेमी जोडे ने नहर किनारे स्थित खेत पर लगे आम के पेड से एक साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चंद्रनगर चौकी पुलिस ने केस कायम कर शवों का पीएम कराया।

ग्राम बाहरपुरा निवासी भैरों पटेल की 18 वर्षीय पुत्री सुषमा पटेल की 11 फरवरी को शादी होनी थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। जबकि सुषमा पटेल इस शादी से खुश नहीं थी। उसका गांव के ही 20 वर्षीय युवक नीरज पाल पिता सेवालाल पाल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे। ग्रामीणों के अनुसार, घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

छई माटी की रस्मों निभाने के बाद सभी परिजन घर वापस लौटे। अन्य रस्मों के लिए सुषमा को बुलाया गया, लेकिन वह घर पर नहीं थी। तलाश के बावजूद जब सुषमा नहीं मिली तो परिजन नीरज के घर पहुंचे। यहां नीरज भी गायब था। देर रात सेवालाल पाल के नहर किनारे स्थित खेत पर लगे आम के पेड पर एक ही रस्सी से दोनों के शव लटके मिले।

सूचना मिलने पर चंद्रनगर चौकी प्रभारी एसआई डीडी शाक्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को नीचे उतार कर पीएम के लिए राजनगर अस्पताल भेजा। यहां शाम को दोनों शवों का छतरपुर से आई डॉक्टरों की टीम ने पीएम किया। चंद्रनगर चौकी प्रभारी डीडी शाक्य ने बताया कि यह घटना प्रेम-प्रसंग के चलते हुई है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *