बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के ग्राम पायली के गोंडीटोला एवं परसाटोला के जंगलों में आज आबकारी टीम ने छापा मार कर 46 हजार रूपये मूल्य का 20 बोरियों मे भरा हुआ लगभग 600 किलोग्राम महुआ लाहन और 30 लीटर मदिरा जप्‍त की है । सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवंशी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर जिले के ग्राम पायली के गोंडीटोला एवं परसाटोला के जंगलों में नाले और नहर  किनारे अलग-अलग स्थानों से 20 बोरियों मे भरा हुआ लगभग 600 किलोग्राम महुआ  लाहन और 30 लीटर देशी मदिरा जप्त की है। जप्त लाहन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 42 हजार रुपये और देशी मदिरा का मूल्य 4500 रुपए है। जप्त महुआ लाहन का  सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *