भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज शाम प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाॅकडाउन नहीं होगा, लेकिन 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह असाधारण संकट है और इस संकट से निपटना है तो इसके तरीके भी असाधारण होंगे। कोरोना से लड़ाई सामान्य नहीं है ये युद्ध है। जब युद्ध होता है तो देश एक साथ उठ खड़ा होता है। सरकार ही नहीं समाज, हम और आप, हम सबको मिलकर लड़ना पड़ेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं आपसे प्रार्थना करने के लिए उपस्थित हुआ हूं। इस संकट से निपटने के लिए पहली आवश्यकता है कि हम संक्रमण की चेन को तोड़ डालें। आज यह अत्यंत आवश्यक हो गया। अस्पताल भर रहे हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती रही तो हर व्यवस्था छोटी पड़ती जा रही है। हमारा संकल्प है कि हम इस चेन को तोड़ने। इसलिए हम घर में रहेंगे। अनावश्यक बाहर नहीं निकलेंगे। 

30 अप्रैल तक, गांव में ग्रामवासी तय करें, हमारे गांव से, हमारे मोहल्ले से, हमारी काॅलोनी से अनावश्यक रूप से कोई भी बाहर नहीं जाएंगे। सामान की आवश्यकता है तो हम प्रतिनिधि तय कर लें। 

ये संकल्प अपने आपको बचाने के लिए, संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए है। हम स्वयं तय करेंगे, मैं घर में रहूंगा। मास्क कफन से छोटा है। मास्क आसानी से लगाया जा सकता है। मास्क लगाये, सुरक्षित दूर बनाये। सीएम ने कहा कि ऐसे समय जब ऑक्सीजन की बहुत जरूरत है, भोपाल के पास एक ऑक्सीजन टैंकर पलटा लेकिन ऑक्सीजन क्षति नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन, परिवहन विभाग ने तत्परता से कार्यवाही की। सीएम ने कहा इसी तरह सभी का सतर्क रहना आवश्यक है। ऐसी सजगता प्रशंसनीय है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *