इंदौर। इंदौर में कोरोना के भयावह रूप लेने के बाद जिला प्रशासन ने शादियों की अनुमति देना भी बंद कर दी है। जिले के कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा- हम इंदौर जिले में किसी को भी शादी की इजाजत नहीं दे रहे हैं। सभी से अनुमति है कि अपने यहां शादियां टाल दें, सभी अस्पताल फुल हो चुके हैं, सभी लोग 30 अप्रैल तक घरों में ही रहें।
इंदौर में कोरोना की हालत सुधर नहीं रही है। जिले में लगाता छठवें दिन 1698 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 11 हजार 804 तक पहुंच गया है।
इंदौर से आगे भोपाल :
कोरोना कर्फ्य और लॉकाउन के बाद भी प्रदेश में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। भोपाल और इंदौर देश के दस सबसे ज्यादा संक्रमित जिलों में हैं। 12 से 18 अप्रैल (एक सप्ताह) के आंकड़े देखें तो प्रदेश में 67,345 लोग संक्रमित हुए हैं। भोपाल में एक सप्ताह में 10,310 लोग संक्रमित हुए, जबकि इंदौर में यह संख्या 10,029 रही है। प्रदेश के 27 जिलों में कोरोना कर्फ्यू के बाद भी रविवार (18 अप्रैल) को 12,897 नए केस आए।
