भोपाल। भोपाल के एक अस्पताल में रेमडेसिविर इंजक्शन चोरी करने का मामला सामने आया है। अस्पताल की नर्स मरीज को सामान्य इंजेक्शन लगाकर रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी कर लेती थी जिसे बाद में उसका प्रेमी ब्लैक करता था। प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन नर्स अभी फरार है। 
पुलिस की पूछताछ में झलकन सिंह (नर्स का प्रेमी) ने बताया है कि नर्स शालिनी अस्पताल से रेमडेसिविर इंजक्शन चोरी करके लाती थी जिन्हें वो 20 से 30 हजार में बेचता था।
कैसे पकड़ा गया : 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में एडमिट एक मरीज के परिजनों ने झलकन से इंजेक्शन खरीदने के लिए बात की थी। कीमत को तय करने में मामला इतना खिंच गया कि मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसपर निगरानी रख कर दबोचा गया। मामले में डीआईजी इरशाद वली ने कहा कि ऐसे सभी आरोपियों पर रासुका लागाया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *