भोपाल। आज महावीर जयंती है। उनके भक्त आज भगवान महावीर की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। हर साल महावीर जयंती के दिन जैन धर्मावलबी शोभा यात्राएं निकालते हैं और मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं और भोग लगाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना की घातक दूसरी लहर के चलते मंदिर जाना और शोभायात्रा निकालना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में घर में रहकर ही महावीर जयंती मनाई जा रही है और लोग घर पर ही रहकर भगवान महावीर का स्मरण कर रहे हैं। भगवान महावीर ने विश्व को सत्य, अहिंसा के कई उपदेश दिए। जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत बताए,– अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अचौर्य (अस्तेय) और ब्रह्मचर्य। उन्होंने अनेकांतवाद, स्यादवाद और अपरिग्रह जैसे अद्भुत सिद्धान्त के बारे में भी बताया।
