ग्वालियर। भिण्ड शहर कोतवाली पुलिस ने स्कूली छात्र की गोली मारकर हत्या कर फरार हुए एक आरोपी को इन्दौर से गिरतार कर लिया है जबकि हत्या का मुख्य आरोपी अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
एडीशनल एसपी अमृत मीणा ने आज यहां बताया कि भिण्ड शहर की सैनिक कालोनी निवासी आशुतोष भदौरिया 15 वर्ष जो कक्षा 10वीं का छात्र था। 21 फरवरी की देर शाम को वह अपने अन्य दोस्तों के साथ गौरी किनारे स्थित लल्ला गुरु की समाधि के पास रहने वाले छोटू शर्मा के घर उससे किसी विवाद को लेकर वात करने गया था। तभी छोटू शर्मा ने आशुतोष के गोली मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो जाने पर उसकी दिल्ली में दौराने इलाज 22 फरवरी को मौत हो गई। शहर कोतवाली पुलिस ने छोटू शर्मा व उसके भाई कुलदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। घटना के बाद छोटू पूरे परिवार के साथ घर से फरार हो गया। पुलिस ने एक आरोपी कुलदीप को इन्दौर से गिरतार कर लिया है जबकि हत्या का मुख्य आरोपी अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
सूत्रों ने बताया है कि मृतक आशुतोष का किसी लडकी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। छोटू शर्मा भी उस लडकी की तरफ आकर्षित था। इसी बात को लेकर दोनों में कई बार विवाद भी हुआ। आशुतोष के दोस्त दोनों में सुलह कराने के लिए उसे लेकर छोटू के घर गए जहां सुलह की जगह विवाद और बढ जाने से छोटू ने आशुतोष के गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
