ग्वालियर। नगर सरकार के लिए सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतों की गणना की कार्यवाही लगातार जारी है। महापौर पद पर जहां कांग्रेस उम्मीदवार डा. शोभा सतीश सिकरवार लगातार बड़ी लीड बनाकर चल रही है। वहीं कई वार्डों में पार्षद प्रत्याशी विजयी घोषित हो गये है। कलेक्टर ने उन्हें प्रमाण पत्र भी सौंप दिये है। विजयी उम्मीदवार इस प्रकार हैः-
- वार्ड 34 से भाजपा के रवि तोमर
- वार्ड 36 भावना खटीक
- वार्ड 40 संजीव पोतनीश केलकर
- वार्ड 41 से भाजपा के मोहित जाट
- वार्ड 42 से भाजपा की ममता अजय तिवारी
- वार्ड 43 से भाजपा के संजय सिंघल
- वार्ड 44 से भाजपा की यामिनी नवीन परांडे
- वार्ड 45 अंकित कट्टल
- वार्ड 46 से कांग्रेस के कपिल शर्मा
- वार्ड 47 जीतेन्द्र मुदगल
- वार्ड 50 से भाजपा के अनिल सांखला
- वार्ड 59 से कांग्रेस की सरोज हेवरण कंसाना
- वार्ड 57 से पूर्व पार्षद कांग्रेस के अवधेश कौरव
- वार्ड 58 से बीजेपी की अपर्णा पाटील
- वार्ड 66 ऊषा गिर्राज सिंह मावई
- वार्ड 54 से कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री लाखन सिंह के भतीजे संजय सिंह की पत्नी उपासना सिंह
- वार्ड 47 से भाजपा के जितेंद्र मुद्गल
- वार्ड 28 में कांग्रेस की गायत्री मंडेलिया
- वार्ड क्रमांक 51 में कांग्रेस प्रत्याशी
- वार्ड क्रमांक 59 में कांग्रेस प्रत्याशी
- वार्ड 40 में बीजेपी के संजीव गुप्ता
- वार्ड 31 से बीजेपी की अंजना हरी बाबू