2014 में अमिताभ बच्चन और धनुष स्टारर फिल्म ‘षमिताभ’ से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकीं अक्षरा हासन अपने पिता कमल हासन, मां सारिका और बहन श्रुति हासन के साथ काम करना चाहती हैं। उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में यह इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, जाहिरतौर पर मैं अपने पिता, मां और बहन के साथ काम करना चाहूंगी। ये वो एक्टर्स हैं, जिनका मैं बहुत सम्मान करती हूं और देखती हूं। इन तीनों से सीखने के लिए बहुत कुछ है। उम्मीद करती हूं कि जब भी मुझे मौका मिलेगा, मैं इनके साथ काम करूंगी। अक्षरा सारिका स्टारर फिल्म ‘सोसाइटी’ (2010) में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुकी हैं, जिसका निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *