इंदौर। DRI ने इंदौर में तस्करी का लगभग तीन करोड़ का सोना पकड़ा है। तीन लोगो को धार रोड़ से कार सहित पकड़ा गया।


पकड़े गए आरोपियों में दो इंदौर व एक सीहोर का बताया गया है। इन्हें सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। बताते हैं कि डीआरआई इंदौर को खुफिया सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में तस्करी का सोना लेकर हुंडई क्रेटा में धार तरफ से इंदौर आ रहे है।

इस पर धार-इंदौर राजमार्ग पर कार रोककर उसकी सीट के नीचे बनाये गये विशेष गुप्त खानों में से 100-100 ग्राम की 69 सोने की बिस्किट जब्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *