ग्वालियर ।  भिंड और मुरैना से आज भारत जोड़ो यात्रा ग्वालियर पहुंची । भिंड की यात्रा का स्वागत बरेठा पर और मुरैना की यात्रा का स्वागत रायरू चौराहे पर गर्मजोशी के साथ किया गया। मप्र विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डाॅ. गोविंद सिंह के नेतृत्व में आज भिंड से प्रारंभ हुई भारत जोड़ो यात्रा का बरेठा में भिंड ग्वालियर भारत जोड़ो यात्रा के माॅनिटरिंग प्रभारी मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सहाब सिंह गुर्जर ने अगवानी की। 
उधर मुरैना से आई यात्रा का नेतृत्व विधायक राकेश मावई कर रहे थे,जिसकी अगवानी यात्रा प्रभारी पूर्व  सांसद रामसेवक सिंह बाबू जी के साथ विधायक डा.सतीश सिकरवार ,पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव ,जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा ने की। पुष्पहारों से पद यात्रियों को लाद दिया गया और आतिशबाजी की गई। यात्रा में राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे गुनते रहे।  भिंड की पद यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई पिंटो पार्क पहुचीं जहां पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, भारत जोड़ो यात्रा ग्वालियर के प्रभारी रामसेवक सिंह बाबूजी, विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार को भारत जोड़ो यात्रा का ध्वज और संविधान की प्रति  सौंपी।
ग्राम बरेठा में मप्र विधानसभा नेताप्रतिपक्ष डाॅ. गोविंद सिंह भारत जोड़ो यात्रा में उपस्थित कांग्रेसजनो को संबोधित करते हुए कहा कि आज देष में भाजपा वर्ग संघर्ष कराने की साजिष कर रही है, मंहगाई, बेरोजगारी, किसानो के साथ विष्वासघात कर रही है, चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है, विकास रूका हुआ है, एैसे कठिन समय में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा देश की एकता, भाईचारा और देश  हित में है। विधायक डा.सिकरवार ने कहा कि आम आदमी मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान है और भाजपा नेता मजे कर रहे हैं,भाजपा नेता मंहगाई और बेरोजारी की बात क्यों नहीं करते हैं।उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश भाजपा सरकार ने कर्ज में डूबो दिया है,विकास कार्य ठप पढ़े हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिलने से भाजपा नेता बौखला गए हैं।इसलिए अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं।जनता बदलाव चाहती है,और परिवर्तन होना तय है। कांग्रेस  महासचिव सहाब सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा देशतोड़ने की साजिश कर रही है, कांग्रेस भारत जोड़ रही है, भारत सर्वधर्म सद्भाव, भाईचारा के लिए सारे विष्व में एक मिसाल कायम कर रहा है, लेकिन भाजपा नफरत और भय की राजनीति कर के देष का अमन, शांती भंग कर रही है, आज हर वर्ग किसान, मजदूर, यूवा, महिलांए, बुजुर्ग नौजवान अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है, कांग्रेस इन वर्गो के हितो की रक्षा के लिए भारत जोड़ो यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में पार्षद अवधेश कोरव, अंकित कट्ठल,सुरेंद्र साहू,सुरेश प्रजापति ,विजय बहादुर त्यागी समेत तमाम कांग्रेस जन मोजूद रहे।