इंदौर। इंदौर में सोमवार को कोरोना ने फिर चिंताजनक रेकॉर्ड बनाया है। आज अभी तक के सर्वाधिक 386 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसे मिलाकर कुल पॉजिटिव 17 हजार 547 हो गए हैं। आज 4 और मौत के बाद इंदौर में कुल मृतक 467 हो गए जबकि एक्टिव मरीज भी रेकॉर्ड 5298 हो चुके हैं।
आज 2959 सेम्पल की जांच में 386 पॉजिटिव, 26 रिपीट पॉजिटिव व 1544 निगेटिव मिले।

प्रभारी सीएमएचओ डॉ पूर्णिमा गाडरिया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 2 लाख 55 हजार 754 की जांच की जा चुकी है। आज 1047 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी। इसी तरह रेपिड एंटीजन सेम्पल की संख्या 38310 है।


इधर 246 मरीज और डिस्चार्ज होकर घर गए। कुल डिस्चार्ज 11 हजार 782 हो चुके हैं। शहर में एक्टिव मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। आज यह आंकड़ा 5298 जा पहुँचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *