मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की स्टार अक्षरा सिंह का नया हिंदी रैप सांग ‘बॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका’ वायरल हो गया है। अक्षरा अपना नया हिंदी रैप सांग ‘बॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका’ लेकर आयीं है, जो उन्होंने अपने ही यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। अक्षरा का यह गाना रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा है। अक्षरा सिंह अपने इस रैप सांग में थोड़ा गुस्से में नज़र आ रही हैं और लड़कियों से खासकर कह रही हैं कि अब वे भी अपने पसन्द से किसी को बॉय फ्रेंड बनाये और उसे बदले भी।

  अक्षरा का यह गाना वायरल तो हो ही रहा है, साथ ही लड़कियों के बीच खूब पसंद भी किया जा रहा है। अक्षरा ने इस गाने को लेकर साफ कहा कि जब लड़के लड़कियों को छोड़ने में हिचकते नहीं, तो लड़कियां भी क्यों पीछे रहे। शायद इसलिए अक्षरा ने बॉयफ्रेंड को लेकर उलझन में रहने वाली लड़कियों को नया तरीका सुझाया है और अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा है, लो जी आ गया नया तरीका। हिंदी रैप सांग ‘बॉयफ्रेंड  बदलने का नया तरीका’ को अक्षरा ने खुद गया है। लिरिक्स सूरज सिंह का है। म्यूजिक आशीष वर्मा का है। वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *