भोपाल। चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ आईएएस अलका श्रीवास्तव और आईएफएस संजय श्रीवास्तव के इकलौते बेटे कुशल श्रीवास्तव की रविवार दोपहर नागपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। कुशल बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बाइक स्लिप हो गई, जिससे उनके सीने में गंभीर चोट आई और इससे उनकी मौत हो गई।
घटना की खबर लगते ही कुशल के पिता आईएफएस संजय श्रीवास्तव भोपाल से नागपुर रवाना हो गए। जबकि चुनाव ड्यूटी में असम में मौजूद आईएएस अलका श्रीवास्तव दिल्ली होते हुए नागपुर पहुंचीं। कुशल की उम्र करीब 27 वर्ष है और वह नागपुर में निजी व्यवसाय कर रहे थे।
