इंदौर। छत्रीपुरा थाने के एसआई राजेंद्र मरमट की बुधवार सुबह अरबिंदो अस्पताल में मौत हो गई। वह पिछले कुछ दिनों से कोरोना से कोरोना संक्रमित थे। कोरोना की दूसरी लहर में पुलिस विभाग में यह तीसरी मौत है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाया है। एसआई की पत्नी और बेटे भी कोरोना पॉजिटिव हैं। सभी का इलाज चल रहा है। 

टीआइ पवन सिंघल ने बताया कि एसआई राजेंद्र मरमट ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे। धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्हें 6 रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाए जाने के बाद हालत में सुधार होने लगा था। लेकिन आज अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *