इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में बारिश ने इंतजार तो कराया, लेकिन शहर के लाखों लोगों के दिलों में बसे अभिव्यक्ति गरबोत्सव के लिए उत्साह कम नहीं हुआ। एक बार फिर उमंगभरे वो पांच दिन आ गए हैं, जब हजारों-लाखों लोग एक साथ, एक लय पर थिरकेंगे।

मध्यभारत के सबसे भव्य गरबोत्सव का यह 16वां वर्ष है। बीते वर्षों में स्थान बदले, लोग बदले, लेकिन नहीं बदला तो इस शहर का अभिव्यक्ति गरबोत्सव के प्रति प्रेम। इस बार वेन्यू है महालक्ष्मी नगर मैदान जिसमें 10 से 14 अक्टूबर तक 4500 प्रतिभागी और तकरीबन 20 हजार नागरिक रोड पर यहां गरबा करेंगे। मात्र अभिव्यक्ति ऐसा गरबोत्सव है जहां आम नागरिक भी गरबा कर सकते हैं और उनके लिए एक विशेष सर्कल बनाया जाता है।

3 लाख स्क्वेयर फीट का ग्राउंड और 100 बाय 60 फीट का स्टेज गोंड आर्ट थीम पर सजाया है। बैंड सिम्फनी के म्यूजिक पर 50 हजार स्क्वेयर फीट के दो सर्कल में लाखों लोग गरबा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *