इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर बाणगंगा पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो ड्राइवर को गुमराह कर कार से बैग चोरी करते थे। बदमाश कार के बोनट पर पहले काला ऑइल डालते फिर कार से ऑयल टपकने का बोलकर कार चालक को गुमराह कर कार में रखे बैग, नकदी, लैपटॉप, मोबाइल, कीमती दस्तावेज चोरी कर लेते थे। गैंग ने बाणगंगा क्षेत्र की चार वारदातों सहित भोपाल, नरसिंहगढ़, रतलाम, उज्जैन में की गई 40 से अधिक वारदातों को कबूला है। इनके कब्जे से 54 हजार रुपए नकदी, फर्जी आधार कार्ड, कई मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि एक गैंग कार के बोनट पर काला ऑयल डालने के बाद ड्रायवर को गुमराह कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रही है। इसके बाद पुलिस ने गिरोह को पकडने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की। बाणगंगा पुलिस ने सूचना के आधार पर गिरोह के 10 सदस्यों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। ये सभी चेन्नई के निवासी हैं, जो दिल्ली में रहते हैं और घूम-घूम कर अलग-अलग सिटीज में वारदात को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस 54 हजार रुपए नकदी, फर्जी आधार कार्ड, कई मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि गैंग में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ये पहले कार की रैकी करते थे। इसके बाद जब कार चालक गाडी आगे बढाता तो काला ऑयल डालकर चालक से कहते ही गाड़ी से ऑयल गिर रहा है। चालक के गुमराह होते ही मौका पाकर ये कार में रखा सामान उडाकर भाग निकलते थे। पूछताछ में इन्होंने बाणगंगा क्षेत्र में चार और भोपाल, रतलाम, उज्जैन, नरसिंहगढ़ में 40 से अधिक वारदातें करना कबूल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *