ग्वालियर। बैंक के अन्दर घुसकर गैस एजेंसी के मुनीम से 4.5 लाख रुपए की लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर में पकड़ लिया है। दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश के जालौन के रहने वाले है।

पुलिस को सूचना मिली कि सिटी सेंटर में हुई गैस एजेंसी के मुनीम के साथ लूट के आरोपी बड़गांव और बिजौली के बीच से गुजरेंगे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और रविवार सुबह चार बजे शार्ट एनकाउंटर में नवीन शर्मा और धर्मेंद्र राणा को पकड़ लिया। एक आरोपी के घुटने में गोली लगी है। उनके पकड़े जाने के बाद उनके द्वारा की गई तीन बड़ी वारदातों का भी खुलासा हुआ है। इन बदमाशों ने एक टोल कर्मचारी से 24.20 लाख रुपए लूटे थे। शिवपुरी लिंक रोड पर कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 8.29 लाख की लूट लिए थे। इसी के साथ ऐसी एक और वारदात को इन्होंने अंजाम दिया था। पुलिस इसे एक बड़ी सफलता मान रही है।
23 अक्टूबर के दिन बदमाशों ने बैंक के अंदर घुसकर पीताम्बरा गैस एजेंसी के मुनीम को गोली मारकर 4.5 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिए थे। वारदात सिटी सेंटर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हुई थी। महज 30 सेकंड में पूरी वारदात को अंजाम देकर ये पिस्टल हवा में लहराते हुए पुलिस की डायल 100 के सामने से निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *