इंदौर। कोरोना वायरस को लेकर चीन पर कई आरोप लगाए जाते है और संक्रमण फैलाने के लिए चीन को ही जिम्मेवार ठहराया जाता है। इससे भले ही चीन से रिश्तों में कड़वाहट घुल गई है लेकिन इस बीच इंदौर पुलिस ने इंसानियत का धर्म नहीं भूला। दरअसल, चीन के एक परिवार ने इंदौर पुलिस से यहां रहने वाले अपने परिजन के अंतिम संस्कार करने की गुहार लगाई थी। इंदौर पुलिस ने उनकी इच्छा पूरी करके मानवता की मिसाल पैदा की। जानकारी के मुताबिक, चीन के रहने वाले मनोज शर्मा चाइना बैंक में काम करते थे और इंदौर अपने परिवार के पास आए थे। उनका पिछले कई दिनों से इंदौर में कोरोना का उपचार चल रहा था। जहां आज उपचार के दौरान मनोज का अरविंदो अस्पताल में निधन हो गया।

उनकी मौत के सूचना मिलने के बाद चाइना में रह रही उनकी पत्नी और बच्चे ने इंदौर पुलिस से अंतिम संस्कार करने की गुहार लगाई थी। इस पर इंसानियत का फर्ज निभाते हुए एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे और एडीएम  राजेश राठौर  ने मनोज शर्मा का अंतिमसंस्कार किया। मृतक मनोज शर्मा पिछले साल चाइना से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ इंदौर में रह रहे माता पिता से मिलने आया था। तब मनोज अपने माता पिता की देख रेख के लिए यही रुक गया था जबकि उन्होंने पत्नी और बच्चे को वापिस चाइना भेज दिया था। बता दें कि पिछले दिनों मनोज के पिता की कोरोना के चलते मौत हो गई थी और उसके बाद मनोज भी कोरोना की चपेट में आ गया था। अब मनोज के परिवार में बस उसकी मां रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *