ग्वालियर। भिण्ड जिले की मालनपुर थाना पुलिस ने 4 दिन पूर्व गोहद के एक कर्मचारी से सोने के आभूषण व 20 हजार रुपए की नगदी लूटने वाले 5 बदमाशों को गिरतार कर लिया है जबकि इनका एक साथी भागने में सफल रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
गोहद के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रवीण अष्ठाना ने आज यहां बताया कि गोहद तहसील का कर्मचारी हरगोविन्द श्रीवास 9 फरवरी की रात्रि को बाइक से अपनी पत्नी के साथ ग्वालियर जा रहे थे कि भिण्ड-ग्वालियर नेशनल हाईवे क्रमांक 92 पर पाना नाले के पास पहंचे ही थे कि दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने हरगोविन्द श्रीवास की बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह दंपति सहित गिर पडे। बदमाशों ने हरगोविन्द श्रीवास के पास से 20 हजार रुपए नगदी व उसकी पत्नी के सोने के आभूषण लूट लिए।
कल रात्रि को पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश मालनपुर में छिपे हुए हैं जो किसी बडी बारदात की फिराक में हैं। पुलिस ने भारी पुलिसबल के साथ घेराबंदी कर 5 बदमाशों को पकड लिया जबकि इनका एक साथी मौके से भाग गया। पकडे गए बदमाशों ने ही 9 फरवरी को लूट की थी।
पुलिस ने सचिन जाटव, प्रदीप जाटव, धर्मेन्द कुशवाह, शतीष जाटव, उमेश जोशी को गिरतार कर लिया है जबकि इनका एक साथी मनोज खटीक मौके से भाग गया है। मनोज खटीक इसी महीने उत्तरप्रदेश की आगरा जेल से छूटा हैं। पुलिस इस शातिर बदमाश की तलाश कर रही है।
