
मिजाजीलाल जैन
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में पुलिस अपनी व अपने स्टाफ की सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो आमजन की सुरक्षा की जिम्मेदारी कैसे निभा सकती है। हकीकत ये है कि पुलिस थाने तक सुरक्षित नहीं है। ग्वालियर में माफिया राज कायम होता जा रहा है। 24 घंटे में 2 लूट की वारदातों के बाद पुलिस अभिरक्षा में खड़े डंपर को लूट लिया गया। महाराजपुरा थाना में दर्ज प्रकरण के अनुसार बदमाश स्कॉर्पियो पर सवार होकर आए और एक सिपाही के साथ मारपीट करके डंपर ले गए। हकीकत बात ये है कि भ्रष्टाचार और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में आपसी तालमेल नहीं होने से भी अपराधी पुलिस पर हावी हो गए है। अगर कानून व्यवस्था की स्थिति ऐसी ही रही तो आमजन की सुरक्षा की जिम्मेदारी से पुलिस को मुक्त कर देना चाहिए। आमजन की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अब आमजन को सौंप देना चाहिए।
थाना प्रभारी हिमांशु तिवारी ने बताया कि उन्होंने अवैध गिट्टी से भरा हुआ एक डंपर क्रमांक आरजे11 जीबी 3315 पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान ही डंपर चालक चाबी निकाल कर भाग गया था। थाना प्रभारी ने डंपर को जब्ती में लिया और उसकी सुरक्षा के लिए आरक्षक कैलाश सिंगर को तैनात किया वह खुद क्रेन लेने चली गई ताकि डंपर को थाना परिसर तक ले जाएगा सके।
आरक्षक कैलाश सेंगर ने बताया कि इसी दौरान स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 07 सीए 5971 में सवार होकर कुछ लोग आए उनमें से एक ने खुद को शैलेंद्र गुर्जर बताया। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर. के अनुसार बदमाशों ने सिपाही के साथ मारपीट की और पुलिस की शक्ति में मौजूद डंपर को लूट कर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
