इंदौर। इंदौर के एक भाजपा पार्षद उस्मान पटेल ने यह कहते हुए सीएए और एनपीआर के विरोध में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है।

पूर्ण मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र खजराना से 2 बार से भाजपा के टिकट पर उस्मान पार्षद रहे है। अपने वार्ड के 22 में से सभी 22 बूथ पर विजय हासिल कर पिछला चुनाव 5500 वोटों से जीता था। उनके साथ उनके कई साथियों ने भी भाजपा छोड़ी है।

सूत्रों के मुताबिक वे सम्भवतः कांग्रेस ज्वाइन कर सकते है और पार्षद का अगला चुनाव कांग्रेस से लड़ सकते है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *