इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में तीन दिन पहले रविवार को ट्रैकिंग ग्रुप के साथ भैरव कुंड में तैरते समय लापता हुए पत्रकार शिवम शर्मा का शव आज मंगलवार को राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (एसडीईआरएफ) की टीम ने खोज निकाला। रविवार को हुए हादसे के बाद से ही प्रशासन की टीम द्वारा शिवम की खोज की जा रही थी। सोमवार को एनडीआरएफ की विशेष टीम को सूचना दी गई थी। हालांकि मंगलवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने भैरव कुंड में तलाशी अभियान चलाया और शिवम के शव को बाहर निकाला। शव को इंदौर लाने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और बॉडी परिजनों को सौंप दी। परिजन शिवम के शव को लेकर शिवपुरी रवाना हो गए है।

रविवार को शिवम मुसाफिर ट्रैकिंग ग्रुप के साथ नाहर झाबुआ स्थित भैरव कुंड में पिकनिक मनाने गया था। शिवम के साथ गए दोस्त सूर्या ने बताया कि शिवम, रामनिवास और कुणाल ने ट्रैकिंग ग्रुप के साथ पिकनिक मनाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी।
पत्रकार शिवम् शर्मा इंदौर के डीएवीपी के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययन शाला का छात्र रह चुका है। शिवम् शर्मा की आकस्मिक मौत को लेकर पत्रकारों व उसके प्रेमियों में काफी शोक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *