दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पेड़ से टकराकर पलट गयी, जिससे उसमें सवार चार महिलाओं की मौत हो गयी और 22 श्रद्धालू घायल हो गये। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी लोग उत्तरप्रदेश के झांसी जिले के लिधौरा गांव के रहने वाले हैं, जो रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के झांसी जिला निवासी सभी लोग कल देर रात्रि मध्यप्रदेश के दतिया जिले के रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन करने जा रहे थे, तभी जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र के समथर तिराहे के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराने के बाद पलट गयी। दुर्घटना में ट्रैक्ट्रर ट्रॉली सवार चार महिलाओं की मौत हो गयी और 22 अन्य घायल हो गए, घायलों में महिला बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हे झांसी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान सुमन (56), इमरतबाई (50) क्रांति (40) और राजकुमारी (60) के रुप हुई है, जो झांसी जिले की निवासी बताई गयी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *