नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारैंटाइन में हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।
मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूँ। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें। — digvijaya singh (@digvijaya_28) April 16, 2021
सुरजेवाला कोरोना संक्रमित
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। साथ ही, अपने संपर्क में आने वालों से एहतियात बरतने की अपील की।
