भोपाल। मध्यप्रदेश में पन्ना के पवई में एक पेड पर बिजली गिरने का वीडियो सामने आया है। यहां करही गांव में ग्रामीण बारिश का वीडियो बना रहे थे। तभी पेड़ पर बिजली गिरी। बिजली गिरने से पेड़ झुलस गया। हालांकि, हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
वहीं, मुरैना-धौलपुर के बीच रेलवे ब्रिज के निर्माण में लगा कंटेनर बह गया। कंटेनर पर छह लोग बैठे थे। इन्हें बचाने के लिए पीछे मोटरबोट चल रही थी। कंटेनर पर चढे मजदूरों के पास रस्सियां थीं, जो मोटरबोट से बंधी थीं। कंटेनर बहते हुए वीलपुर कुथियाना से 15 किमी दूर उसैद घाट तक पहुंच गया। यहां कुछ ग्रामीणों के प्रयासों से कंटेनर पर चढे मजदूरों को राजाखेडा (राजस्थान) के बरसेला घाट पर सकुशल उतार लिया गया। लेकिन कंटेनर बह गया।

मालवा में तेज बारिश की वजह से कोटा बैराज डैम ओवरफ्लो हो गया। बैराज से चंबल नदी में 4 लाख 87 हजार 421 क्यूसेक पानी छोडा गया। इसके चलते राजघाट पर चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान 138 मीटर से ऊपर निकल गया। जलस्तर बढ़ने से सबलगढ क्षेत्र में स्थित पांच गांवों में पानी भरने लगा। सबलगढ से अंबाह-पोरसा तक 60 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया। प्रशासन ने सरायछौला गांव के नदुआपुरा गांव से 50 से अधिक परिवारों को सुरक्षित जगह पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *