शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी के आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे पर शिवपुरी जिले के कोलारस अंतर्गत लुकवासा चौकी क्षेत्र में 2 ट्रकों ने आमने एक यात्री ऑटो रिक्शा को कुचल दिया। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

बताया जा रहा हैं कि बेकाबू ट्रक ने पीछे से ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे आटो आगे जा रहे ट्रक में जा घुसा। दोनों ओर से टक्कर होने के कारण इसमें बैठी सवारियां कुचल गईं। घटना के समय ऑटो रिक्शा यात्रियों से खचाखच भरा हुआ था। समाचार लिखे जाने तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।

इस हादसे में मरने वालों में 2 रिटायर्ड शिक्षक हरिविलास पुत्र बाबूलाल गोयल निवासी लुकवासा, मुकेश गोयल पुत्र बाबूलाल गोयल शामिल है। दोनों ही आपस में सगे भाई है और दोनों ही शासकीय शिक्षक से रिटायर्ड है। इसके अलावा माखन रघुवंशी जो कि कोऑपरेटिव बैंक का अकाउंटेंट है की भी घटना में मौत हो गई।

इसके अलावा ऑटो ड्राइवर चम्पाल लाल जाटव भी घटना में नहीं बचा हैं। मृतको में एक युवक अरविंद पुत्र राजेन्द्र धाकड उम्र 18 साल निवासी रांची गाव का हैं। जबकि इस हादसे में मृतक 1 युवक की अभी पहचान नही हो पाई हैं। इस हादसे में रमेश चंदेल, दिनेश जाटव, मोहम्मद अहमद कुर्रेशी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *