मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा में बाइक चेक करने से गुस्साए बदमाशों ने थाने के पांच सिपाहियों पर शुक्रवार की रात 10 बजे मंसूरपुरा में हमला कर दिया जिससे गश्ती दल में शामिल फोर्स को चोटें आई हैं। हमले के दौरान बदमाश अपनी जब्त पिस्टल को छीनकर भी ले गए। भ्रष्टाचार व पुलिस में आपसी तालमेल नहीं होने से आमजन की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस अब अपनी ही सुरक्षा नहीं कर पा रही है। पुलिस का डर सभ्रात नागारिकों को है। गुण्डे बदमाशों से तो अब पुलिस भी डरने लगी है। जब कोई बडी घटना हो जाती है तो पुलिस के अधिकारी भी तत्काल मौके पर जाने से कतराते है। जब मामला शांत हो जाता है तब घटना की जानकारी अधिकारी लेते है।

जानकारी के मुताबिक, पोरसा थाने में पदस्थ सिपाही अवकाश जाट व रविशंकर यादव शुक्रवार को इलाका गश्त करने के दौरान रात 9.30 बजे मंसूरपुरा पहुंचे तो उन्हें एक अपाचे बाइक तेजी से निकलती दिखाई दी। आगे चलकर देखा तो वही बाइक सडक पर खडी मिल गई। आरक्षक अवकाश जाट ने बाइक के संबंध में पास में खडे युवकों से पूछताछ की तो मौके पर बदमाशों ने सिपाहियों को गालियां दीं। सिपाहियों ने गाली देना से रोका तो मौके पर विवाद बढ गया।

चार से पांच बदमाशों ने फोन कर घटनास्थल पर अन्य बदमाशों को कॉल कर दिया । उसी दौरान मौके पर दूसरी बाइक से सिपाही अनिल तोमर, नरेन्द्र सिंह व संदीप भी पहुंच गए। सिपाहियों की संख्या बढने पर चेटोरी तोमर जौटई नामक बदमाश ने हवा में पिस्टल लहराई तो सिपाही अवकाश जाट ने उसकी पिस्टल को छीन लिया। इसी बात को लेकर घटनास्थल पर 12 बदमाशों ने पांच सिपाहियों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पांचों सिपाहियों को चोट आई हैं। बदमाशों ने अपने बचाव के लिए फोर्स पर ईंट-पत्थर भी फेंके। हमले के दौरान बदमाश चोरी की अपाचे बाइक समेत पिस्टल लेकर भाग निकले।

मंसूरपुरा के बदमाश संदीप तोमर, पुष्पेन्द्र तोमर, बंटू तोमर, बलवीर तोमर, मनीष तोमर, फोसू कुशवाह व किरन तोमर समेत चटोरी तोमर जौटई को पोरसा पुलिस ने शासकीय काम में हस्तक्षेप व मारपीट के अपराध का आरोपी बनाया है। मुकदमे में चार अज्ञात बदमाशों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *