भोपाल। कोरोना के नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लगातार बैठकों पर बैठकें कर रहे हैं। आज सुबह केन्द्रीय मंत्रियों से चर्चा करने के बाद मुख्यमंत्री के प्रदेश के कलेक्टर्स के साथ चर्चा की और कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू की वजह से कई परिवारों को रोजी-रोटी का संकट पैदा न हो इसके लिए उन्होंने राशन मुहैया करने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को 3 माह का राशन प्रदेश की सरकार नि:शुल्क देगी। वहीं लोगों में इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए 2 करोड़ परिवारों को काढ़ा भी बांट जाएगा।
कोविड केयर सेंटर खोलने कलेक्टर्स को छूट
प्रदेश के कलेक्टर्स को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा है कि आपको पूरी छूट है कि आप जिलों में जितनी आवश्यकता हो, उतने कोविड केयर सेंटर खोले। जो लोग अनुभवी हैं उन्हें जोड़े और नई भर्ती करने की भी कलेक्टर्स को छूट है। बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री कलेक्टर्स से कर रहे चर्चा थे। इस बीच उन्होंने कोरोना टेस्ट रिपोर्ट 24 घंटे में मिले, यह भी सुनिश्चित करने की बात कही। और यह भी सुनिश्चित करें कि सैंपल होने के बाद लोग बाहर न घूमें।
लोगों से आग्रह करें कि 30 अप्रैल तक घर में रहें
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहल्ला, कालोनी, गांव, कस्बे से लोग 30 अप्रैल तक घर से न निकले। उनसे आग्रह करें कि 30 अप्रैल तक घर में ही रहें। बहुत आवश्यक हो तो ही आपसी सहमति से लोग बाहर आएं और आवश्यक सामग्री लेकर वापस घर पहुंचे। हमें संक्रमण की चेन तोड़ना बहुत जरूरी है। होम आईसोलेशन की व्यवस्था सुदृढ़ हो, किट देना भी सुनिश्चित किया जाए। सीाम ने कहा कि होम आइसोलेशन में 2 बार बात की जाए, टेलीमेडिसिन का उपयोग किया जाए।
