भोपाल। शनिवार सुबह तडके करीब पांच बजे नेशनल हाईवे-12 पर सीहोर के पास 40 टन ऑक्सीजन से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित है। वही घटना की जानकारी मिलते ही आला अफसर भी मौकै पर पहुंच गए, ओर ट्रक को क्रैन से बाहर निकालने के प्रयास शुरु कर दिये। जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन से भरा कैप्सूल कैरियर (ट्रक) शनिवार सुबह अचानक बेकाबु होकर हाईवे पर पलट गया। यह हादसा श्यामपुर के पास घाट प्लासी पर हुआ। हाई पॉवर हाइड्रा क्रेन से इसे सीधा करने की कोशिश की गई। सूचना मिलते ही प्रशसनिक ओर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। हादसे का शिकार इस ऑक्सीजन कैप्सूल में 40 टन ऑक्सीजन है। इसके भारी वजन की वजह से इसे उठाने के लिये सीहोर एवं भोपाल से सात क्रेन मंगवाई गई। जिनकी मदद से इसे सीधा किया गया। यह ट्रक दिल्ली से गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एस्टेट के लिए रवाना हुआ था।
