NDIxefUbdZ> 50 nsth fUe rhëJ; ˜ulu Jt˜t mc Rkserlgh ytNeM vxurhgt>
सागर। मध्यप्रदेश के सागर संभाग के टीकमगढ के सब इंजीनियर को रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इंजीनियर ने विकास कार्यों के मूल्यांकन और भुगतान करने के एवज में सरपंच प्रतिनिधि से 1 लाख 52 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था 60 हजार पूर्व में ले चुका है। पुलिस ने उसके एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया हैं।

सागर लोकायुक्त टीआई बीएम द्विवेदी ने बताया कि जनपद पंचयात जतारा अन्तर्गत ग्राम पंचायत खाखरौन के सरपंच दयाली चढार प्रतिनिधि जवाहर कुशवाहा ने शिकायत दर्ज कराईं थी कि आरईएस सब इंजीनियर आशीष पटेरिया ने कच्चे कार्य के लिए और सीसी कार्य के भुगतान के एवज में कमीशन माग रहा हैं।

वर्तमान में 2 सीसी सडक, हाट बाजार में शौचालय, खेल मैदान तथा सामुदायिक भवन सहित अन्य कार्यों के मूल्यांकन के एवज में एक लाख 52 हजार रुपए की रिश्वत माग रहा हैं। 60 हजार पूर्व में ले चुका हैं, शिकायत की पुष्टि होने पर शुक्रवार सुबह 11 बजे 50 हजार रुपए देना तय हुआ।

निर्धारित समय पर सब इंजीनियर आशीष पटैंरिया के चकरा रोड स्थित शिव शक्ति नगर कॉलोनी टीकमगढ़ में बने निवास पर शिकायत कर्ता जवाहर रंग लगे पचास हजार रुपए लेकर पहुंचा। तब इंजीनियर ने कहा थोडा ठहरों मेरे साथी आशीष खरें के आने तक इंतजार करों आशीष खरे के आते ही शिकायत कर्ता ने जैसे ही पैसे दिऐ, तभी लोकायुक्त पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर सब इंजीनियर को दबोच लिया और जैसे ही इंजीनियर और बिचौलियें के हाथ धुलवाऐं तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेने वाले सब-इंजीनियर और उसके सहयोगी आशीष खरे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोंनों को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *