इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जिले की पुलिस ने आपरेशन क्लीन नाम का एक बडा अभियान चला कर देहव्यापार के कार्य से जुडे हुए 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में 13 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने देर शाम यहां बताया कि इटावा के पुलिस उपाधीक्षक एस.एन.वैभव पांडे की अगुवाई में क्राइम ब्रांच और कई अन्य थानों की पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करके देह व्यापार के कार्यों में संलिप्त 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आपरेशन क्लीन में शामिल पुलिस टीम के हर सदस्य को हर हाल में इस बात के सख्त निर्देश दिये गये थे कि देह कारोबार से जुडे हुए सदस्यों को गिरफतार करना ही है. इसलिए सभी के सभी सदस्य छापेमारी से पहले अनैतिक कार्यों के अडडो पर ग्राहक बन कर कर गये थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को अपने मुखबिरों के जरिये इस बात की खबरें लगातार मिल रही थी कि इटावा के विभिन्न इलाकों में देह कारोबार बड़ी ही तेजी से चल रहा है। पूरी जानकारी संकलित करने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों को सयुक्त रूप से छापेमारी की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनैतिक कार्यों में संलिप्त लोग इटावा शहर के अलावा दूर दराज के भी थे। उन्होंने बताया कि जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं उनमें से कई लडकियां और कई पुरुष नाबालिग हैं। उन्होने बताया कि जिन घर या मकानों से देह कारोबारियों की गिरफतारी की गई है उनकी मिली भगत के बारे में पूरी पड़ताल के बाद कार्यवाही का रास्ता खोला जाएगा। यह अनैतिक कार्य का कारोबार इटावा में मसाज पार्लर के नाम पर चल रहा था।

उन्होंने बताया फ्रेंड्स कालोनी ओर सिविल लाइन थाना इलाके में छापेमारी के बाद अनैतिक कार्यों से जुडे हुए लोगों की गिरफ्तारी में कामयाबी मिली है। उन्होंने बताया कि जिन घरों से अनैतिक कार्यों से जुडे हुए लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वह सभी के सभी कहीं ना कहीं किराए के मकान लेकर या फिर किसी अपने परिचित के मकानों में इस काम को अंजाम दे रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *