पन्ना। देशभक्ति जनसेवा की शपथ लेकर पुलिस की वर्दी पहनने वाली पुलिस सेवा में आते ही आम जनता से ऐसा व्यवहार करती है मानो अब वो ही इस धरती के यमराज है। ऐसा ही एम मामला मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में देखने को मिला है। लोकायुक्त पुलिस ने एक प्रधान आरक्षक को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। सागर लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को देर शाम धर्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी नरदहा में पदस्थ प्रधान आरक्षक गोमती तिवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्रधान आरक्षक ने एक मामले में कार्रवाई नहीं करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने प्रधान आरक्षक को पकड़ा। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि नरदहा चौकी प्रभारी तपन व्यापारी और प्रधान आरक्षक गोमती तिवारी को कथित तौर पर उसके भाई के खिलाफ दो-तीन माह पूर्व एक शिकायत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *