ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जैन मंदिर के ताले तोडकर चोर 250 साल पुरानी अष्टधातू की पाशर््वनाथ भगवान की मूर्ति सहित तीन मूर्तिया, 2 किलो चांदी के बर्तन व दानपेटी से लगभग 50 हजार रुपए नगदी चोरी कर ले गए हैं। यह प्राचीन मूर्ति 1990 में सोनागिरी में जैन मुनि ने मंदिर के स्थापना करने वाले व्यवसायी को दी थी। वारदात मुरार गेरू वाला बंगला स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में 17 सितम्बर की रात हुई है। वारदात का पता 18 सितम्बर की सुबह 5 बजे उस समय लगा जब साफ-सफाई करने वाली महिला मंदिर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही जैन समाज के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज किया है। चोरी के 5 दिन बाद भी पुलिस चोरी करने वाले चोर तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस की कार्य प्रणाली से यहां के जैन समाज में आक्रोश पनप रहा है। अगर पुलिस ने जल्द चोर का पता नहीं लगाया और चोरी गई मूर्ति बरामद नहीं की तो जैन समाज पुलिस के खिलाफ बडा आन्दोलन करेगी।

ग्वालियर के उपनगर मुरार के गेरूवाला बंगला में श्री दिगम्बर जैन मंदिर हैं। इस मंदिर की स्थापना 1990 में व्यवसायी स्व. बाबूलाल जैन ने की थी। अब उसकी देखभाल उनके पुत्र ओमप्रकाश जैन कर रहे हैं। अभी पर्युषण पर्व चल रहे हैं। मंगलवार रात पूजा अर्चना के बाद साफ सफाई कर मंदिर में ताला लगा दिया गया। देर रात चोर ने जैन मंदिर पर धावा बोल दिया। सब्बल से मुख्य दरवाजे का लॉक तोडकर चोर अंदर पहुंचा। इसके बाद दूसरी मंजिल पर पहुंचा और दरवाजे पर लगी जाली को सब्बल से तोडकर उसी हॉल से अंदर प्रवेश किया।

अष्टधातु की पाशर््वनाथ की मूर्ति व्हाइट मैटल से बनी चन्द्रप्रभु व अनंतनाथ की मूर्तियां चोरी कर ले गया। इसके अलावा करीब 2 किलो चांदी के बर्तन, दानपेटी तोडकर उसमें रखी लगभग 50 हजार रुपए से अधिक नगदी चोरी कर ले गया है। चोरी का पता बुधवार सुबह 5 बजे उस समय पता लगा जब मंदिर की साफ-सफाई के लिए पास ही रहने वाली भगवती कुशवाह पहुंची। उसने ताले टूटे देखे तो ओमप्रकाश जैन केा सूचना दी। कुछ ही देर में वहां समाज के लोग की भीड एकत्रित हो गई। पुलिस को सूचना दी। मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची जांच के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। घटना स्थल की बारीकी से जांच करने के बाद चोरी का मामला दर्ज किया है।

मंदिर में जब जांच के लिए पुलिस की टीम पहुंची तो सीसीटीवी कैमरे का मुंह दीवार की ओर मिला। जिस पर पुलिस ने उसे सीधा किया और उसकी फुटेज निकाली तो रात 3 बजे एक युवक चेहरे पर कपडा बांधकर अंदर आता और दरवाजे की जाली तोडकर उसी हॉल से आता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज ले लिए हैं। उसी आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

पिछलेकुछ सालों में लगातार जैन मंदिर और उसमें रखीं अष्टधातू की मूर्तियां चोरों के निशाने पर रहती हैं। दानाओली जैन मंदिर व नई सडक पर पहले भी चोरियां हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *