अशोकनगर। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से चुनाव हार गए ज्योतिरादित्य सिंधिया का दर्द एक बार फिर सामने आया है। सोमवार को शिवपुरी में और मंगलवार को अशोकनगर में उन्होंने अपना दर्द बयां किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं जो वचन देता हूं उसे पूरा करना चाहता हूं लेकिन जनता ने मेरे हाथ बांध दिए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सबसे पहले उन्होंने कमलनाथ सरकार को कर्ज माफी के मुद्दे पर घेर लिया था। उन्होंने खुलकर कहा था कि हमने चुनाव के समय 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का वचन दिया था, लेकिन अभी तक मात्र 50 हजार रुपए का कर्ज ही माफ किया जा सकता है।

शिवपुर में मुस्लिम समाज से बात करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि सरकार किसी की भी हो यदि सुनवाई नहीं होगी तो मैं आपकी आवाज बनूंगा। उनका यह बयान भी काफी सुर्खियों में रहा था। पिछले 7 दिनों में लगातार तीसरा बयान दे रहे हैं।
ज्योतिरादित्य सिन्धिया कहते है ग्वालियर-चंबल संभाग की जनता से उनके पारवारिक रिश्ते है। उनकी एक-एक खून की बूंद जनता के लिए है। उन्होंने कहा कि मैं सुख में आपके पास न आ पाऊ, लेकिन कभी आपको कोई दुःख हुआ तो मैं आपके पास हांेऊगा। आप से मैं और मेरा परिवार कभी अलग नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *