गुना। मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि पूर्ववर्ति भाजपा सरकार के कार्यकाल मे मप्र मे 2 करोड 20 लाख अपात्र व्यकित संबल (अब नया सबेरा) योजना का लाभ उठा रहे थे।
मंत्री सिसौदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही की मंशा के अनुरूप हमने मजदूरो हितैषी योजना के पात्र हितग्राहियों की जांच के आदेश दिये थे। इसके तहत् 70 लारव कार्ड फर्जी पाये गये है। वही 50 लारव अन्य मजदूरो के बारे मे जांच जारी है।
मंत्री सिसौदिया ने कहां कि नया सबेरा योजना के तहत प्रदेश के उन हजारों पात्रो को लाभ ओर मिलने की संभावना है। जो भाजपा राज मे पात्र होने के बाद भी लाभ से वंचित २खे गये थे।। सिसौदिया गुना के दो दिनी दौरे के दौरान यह जानकारी आज दे २हे थे।
