ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्वालियर में खादय पदार्थ एव दवाओं की जांच की संभागीय लेबोरेट्री का आज भूमिपूजन किया इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद थे इस अवसर पर श्री सिंधिया ने इस सौगात को मिलावट के खिलाफ युद्व बताते हुए कहा जो लोग जानबूझकर लोगो को जहर दे रहे हैंउनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होना चाहिये।

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य ने ग्वालियर के सिरोल क्षेत्र में स्थापित होने वाली संभागीय लेबोरेट्री का भूमि पूजन किया इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सिलावट सहित केबीनेट मंत्री इमारती देवी विधायक मुन्नालाल गोयल,और प्रवीण पाठक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सहित कलेक्टर अनुराग चौधरी प्रमुखता से मौजूद थे। इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि इंदौर जबलपुर के साथ ग्वालियर चम्बल के लिये यह लेब काफी महत्वपूर्ण है मंत्री सिलावट ने इसकी स्थापना के साथ मिलावटखोरों के खिलाफ युद्ध छेड दिया है जो एक महत्वपूर्ण कदम है।

श्री सिंधिया ने एक सबाल पर कहा की आप नही चाहते कि जो लोग जानबूझकर गलत कर रहे है लोगो को जहर दे रहे है वे पकडे जाये उन्होंने कहा ऐसे लोग जो मिलावट कर रहे है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होना चाहिये।

उन्होंने एक सबाल पर कहा कि मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल निजी क्षेत्र में हो मेरे पिताजी का सपना था लेकिन 15 साल बाद भी वह नही बन सका मेने इसके लिये मंत्री और प्रशासन से अनुरोध।किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *