भोपाल। प्रदेश में कोरोना के मरीजों के पॉजिटिव निकलने का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में गुरूवार को 10 हजार से भी ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की जा रही लगातार बैठकों के दौरान दी। बैठक में सीएम ने कहा कि रेमडेसीविर इंजेक्शन की सप्लाई के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। आज 50 हजार रेमडेसिवियर इंजेक्शन की सप्लाई का आदेश दिया है वो जल्दी आ जाये इसकी कोशिश की जा रही है। कल शाम को 10 हजार इंजेक्शन आए हैं वे अलग-अलग स्थानों पर भिजवाये जा रहे हैं। इसके साथ ही लगातार रेमडेसीविर की सप्लाई मध्यप्रदेश में हो रही है। वहीं प्राइवेट अस्पताल खुद अपने स्रोतों से इंजेक्शन मंगवाए ये भी कहा गया है।  

एमपी में मिले 10 हजार पॉजिटिव मरीज
कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार बैठकों पर बैठकें कर रहे हैं। आज उन्होंने मंत्रालय में रखी बैठक में बताया कि आज 10 हजार से ज्यादा पॉजिटिव प्रकरण आए हैं लेकिन कल और आज की संख्या में बहुत बड़ा अंतर नहीं है, इसलिए लगातार हम प्रयास करें तो यह संभव है कि तेजी से जो संक्रमित भाई बहनों की संख्या बढ़ रही है उस पर हम नियंत्रण कर पाएं। सबसे पहले जरूरी वही है कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के सभी उपाय किए जाएं।

एम्स को बनाया जाएगा मल्टी केयर अस्पताल
उन्होंने बताया कि राजधानी भोपाल में एम्स भोपाल को मल्टी केयर अस्पताल बनाया जाएगा। अस्पतालों में बिस्तर की संख्या बढ़ती जा रही है ऐसे में एम्स भोपाल को अब मल्टी केयर अस्पताल के रूप में तब्दील किया जा रहा है। हालांकि एम्स में पर्याप्त बिस्तर कोविड पेशेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे। पहले से जो मरीज विभिन्न बीमारी के भर्ती हैं उनके अलावा, बाकी जो बिस्तर बचे हैं वह खाली होंगे वह कोविड के पेशेंट के लिए होंगे। 

ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए केन्द्र का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने अपनी बैठक के शुरुआत में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए केन्द्र का आभार जताया। सीएम ने कहा कि आज मैं भारत सरकार को, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को धन्यवाद देता हूं। हमने मध्य प्रदेश को ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए उनसे आग्रह किया था लगभग 450 मेट्रिक टन ऑक्सीजन जिसमें से में गुजरात आईनेक्स से 120 मैट्रिक टन और भिलाई व अन्य स्थानों से 450 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मध्यप्रदेश को मिली। हम इस ऑक्सीजन के परिवहन के लिए युद्ध स्तर पर टैंकरों की व्यवस्था कर रहे हैं अभी तक निजी स्त्रोतों से पांच टैंकर सभी को मिल गए हैं। ऑक्सीजन कि प्रदेश में पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे इसके लिए मैं लगातार भारत सरकार के संपर्क में हूं और वहां से पूरा सहयोग किया जा रहा है।

50 हजार और रेमडेसीविर सप्लाई के दिए आदेश 
बैठक में सीएम ने कहा कि रेमडेसिवियर इंजेक्शन की सप्लाई के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। कल शाम को 10 हजार इंजेक्शन आए हैं वे अलग-अलग स्थानों पर भिजवाये जा रहे हैं। इसके अलावा प्राइवेट अस्पताल खुद अपने स्रोतों से इंजेक्शन मंगवाए ये भी कहा गया है। 50 हजार रेमडेसिवियर इंजेक्शन की सप्लाई का आदेश दिया है वो जल्दी आ जाये इसकी कोशिश की जा रही है। सीएम ने कहा कि मैंने सिप्ला सहित तीन अलग-अलग कम्पनियों से चर्चा की है वहां से सकारात्मक जवाब मिला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *