जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के थाना कुण्डम अन्तर्गत 5 सितम्बर को ग्राम बीजापुरी के जंगल मे पोल्ट्री फार्म के पीछे नाले के पास मिली 12वीं की छात्रा पिंकी धुर्वे की हत्या का खुलासा हो गया है। यह अपहरण, रेप और हत्या का मामला नहीं है बल्कि एक लव स्टोरी के दौरान हुआ हादसा है। पिंकी और उसका बॉयफ्रेंड जंगल में एक साथ थे। बॉयफ्रेंड स्कूली छात्रा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बॉयफ्रेंड अपनी प्रेमिका से लिपकिस करना चाहता था। पिंकी ने मना किया तो बॉयफ्रेंड ने उसे धक्का दे दिया। वो जमीन पर गिरी, सिर पत्थर पर और मौत हो गई।

पिता निरपत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी पिंकी धुर्वे ग्राम पडरिया स्थित अर्जुन स्कूल में कक्षा 12वीं में पढती थी, 3 सितम्बर को गॉव से ग्राम पडरिया अर्जुन स्कूल पढने गयी थी, जिसके घर वापस न लौटने पर स्कूल मे जाकर पता करने के बाद आसपास के जंगल में तलाश कर रहे थे, 5 सितम्बर को बीजापुरी जंगल में पोल्ट्रीफार्म के पीछे नाले के किनारे बेटी कु. पिंकी का शव पडा दिखा, पास ही स्कूल बैग पडा था।

घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर अमित सिंह अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ राय सिंह नरवरिया, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मलखान सिंह, थाना प्रभारी खमरिया एवं एफ.एस.एल. टीम मौके पर पहुंचे, घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुये पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।

घटना स्थल की परिस्थितियों एवं मिले साक्ष्य के आधार पर मृतिका पिंकी के परिजनों एवं सहेलियों तथा कक्षा के सहपाठियो से काफी बारीकी से पूछताछ करने पर पाया गया कि ग्राम हिनोता निवासी रमन सिंह सैयाम जो कि कक्षा 12वीं में मृतिका पिंकी के साथ में ही पढता था से प्रेम प्रसंग थे, यह जानकारी लगते ही ग्राम हिनौता निवासी रमन सिंह सैयाम को सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा मे लेते हुये सघन पूछताछ की गयी।

रमन सिंह ने साथ मे पढने वाली कु. पिंकी धुर्वे से प्रेम सम्बंध होना स्वीकार करते हुये बताया कि 3 सितम्बर को पिंकी धुर्वे को उसने बीजापुरी के जंगल में पोल्ट्रीफार्म के पीछे नाले के किनारे मिलने के लिये बुलाया था, दोपहर स्कूल से निकलकर दोनो बीजापुरी के जंगल मे पोल्ट्रीफार्म के पीछे नाले किनारे पहुंचे, जहॉ कुछ देर बैठकर बात की, बातचीत के दौरान उसने पिंकी धुर्वे को किस करना चाहता था तो पिंकी ने किस करने से उसे रोका, आवेश मे आकर उसने पिंकी धुर्वे को पटक दिया, जिससे पिंकी धुर्वे का सिर पत्थर से टकरा गया सिर मे पीछे तरफ गम्भीर चोट आने से पिंकी की कुछ ही देर बाद मृत्यु हो गयी।

रमन सिंह ने बताया कि वह घबरा गया एवं आसपास लगे बीजा पेड के पत्तों को तोडकर, पत्तों से पिंकी के शव को ढ़ढक कर भागकर सीधे अपने घर पहुंचा, तथा अपने दोस्तों के सम्पर्क मे लगातार बना रहा एवं मृतिका पिंकी के सम्बंध में दोस्तों से पूछताछ करता रहा। आरोपी रमन सिंह सैयाम की निशादेही पर रमन सिंह का मोबाईल जिससे लगातार मृतिका से बातचीत एवं एसएमएस करता था तथा घटना स्थल से भौतिक साक्ष्य जप्त करते हुये आरोपी रमन सैयाम उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम हिनोता थाना खमरिया की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *