ग्वालियर । स्वच्छता सर्वेक्षण लीग 2020 के तहत सभी संबंधित अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करें तथा नियमित वार्ड का भ्रमण करें और जहां भी जो समस्या हो उसका तत्काल निराकरण करें। जिससे आने वाले समय में वार्डों में साफ सफाई को लेकर कोई समस्या न हो। इसके साथ ही किसी भी वार्ड में कचरा ठिया नहीं मिलना चाहिए जहां भी कचरा ठिया हैं उन्हें तत्काल साफ कराए जाएं। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने गुरुवार को निगम मुख्यालय सिटी सेंटर में आयोजित बैठक में सभी अधिकारियों को दिए।

निगमायुक्त संदीप माकिन ने बैठक में बताया कि नगरीय प्रशासन के प्रमुख सचिव भोपाल से ग्वालियर आ रहे हैं, वह स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयारियों की समीक्षा करेगें। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए भोपाल से कुछ बिंदु जारी किये हैं, उन्ही बिंदुओं को ध्यान में रखकर हमें शहर को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाना है। इसलिए प्रत्येक वार्ड में कचरा कलेक्शन की गाडियां समय पर कचरा लें और किसी भी वार्ड में मैन रोड पर कचरा ठीये पर कचरा ना डाला जाये। बैठक में अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव, आर.के. श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला, उपायुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निगमायुक्त संदीप माकिन ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक शौचालय के मेंटेनेंस का कार्य पूर्ण कर लें। उस पर सफाई व्यवस्था, दिव्यांग पाथ, लाइट, पानी, शौचालय के बाहर आकर्षक गमले रखवाएं एवं रजिस्टर मेंटेन आवश्यक रुप से करें साथ ही निशुल्क का बोर्ड लगा हो यह सभी कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करें।

निगमायुक्त माकिन ने बताया कि सडकों पर पडा सीएनडी बेस्ट कचरा दो दिन में उठाया जाये अगर कोई नहीं उठाता है तो संबंधित व्यक्ति पर जुर्माने की कार्यवाही की जाये। इसके साथ ही हाॅस्पिटल, मैरिज गार्डन एवं शासकीय व निजी संस्थान से कचरा बल्क में निकलता है, उसके लिए उनको कचरा उत्पादक स्थल पर ही कचरा कम्पोजड मशीन लगानी होगी। निगमायुक्त माकिन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पाॅलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी जोन कार्यालय पर सिंगल यूज प्लास्टिक के कलेक्शन पोंइट बनाये जाये। मोटा प्लास्टिक किसी भी वार्ड में ना मिले इसके लिए शहर के सभी जोन कार्यालय पर सिंगल यूल प्लास्टिक कचरा कलेक्शन के लिए पोंइट बनाये जिसमें जप्त की गई पाॅलीथिन और यूज की गई पाॅलीथिन, बच्चांे के खिलोने, टूटी साइकिल, प्लास्टिक बर्तन आदि को अलग अलग कलेक्शन के लिए पोंइट बनाये जाये। जिससे शहर की सभी प्रकार की प्लास्टिक का एक जगह विनिष्टिकरण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *